पृष्ठ

नया धमाका

12/01/2010

कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल बनीं कमला

वाशिंगटन। अफ्रीकी मूल के अमेरिकी पिता और भारतीय मूल की तमिल मां की बेटी व डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस कैलीफोर्निया की पहली महिला अटार्नी जनरल बन गई है। उन्होंने चार सप्ताह पहले हुए चुनाव में यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

कमला ने लास एंजलिस के मिलेनियम बिल्टमोर में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस राज्य की अगली अटार्नी जनरल के रूप में चुने जाने के बाद आपके सामने आज विनम्रता के साथ खड़ी हूं। कमला इतनी भावुक थीं कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं।
लास एंजलिस टाइम्स के मुताबिक कमला ने कहा कि मैं इस राज्य के लोगों के पक्ष में कानून बनाने और हर रोज कड़ी मेहनत करने की प्रतिज्ञा करती हूं। कमला 46 वर्ष की है और वर्तमान में वह सैन फ्रांसिस्को की जिला अटार्नी है। उन्होंने इस चुनाव में लास एंजेलिस के जिला अटॉर्नी व रिपब्लिकन नेता स्टीव कूले को मात दी है। वैसे चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होनी है। ईस्ट बे में पली-बढ़ीं कमला अफ्रीकी मूल के अमेरिकी पिता व तमिल स्तन कैंसर विशेषज्ञ श्यामला गोपालन की बेटी है। श्यामला कैलीफोर्निया बर्कले विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के लिए चेन्नई से अमेरिका आई थीं।
कमला दिसंबर 2003 में सान फ्रांसिस्को के इतिहास में पहली बार वहां कि पहली महिला जिला अटॉर्नी चुनी गई थीं। कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी कमला को नेशनल अरबन लीग ने वूमैन आफ पावर घोषित किया था और नेशनल ब्लैक प्रासिक्यूटर्स एसोसिएशन ने उन्हे थरगुड मार्शल अवार्ड से नवाजा था।
वह ओपराह विनफ्रे के लोकप्रिय शो में भी शामिल हो चुकी है और न्यूजवीक पत्रिका ने उन्हे अमेरिका की 20 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था। पिछले साल न्यूयार्क टाइम्स ने पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना वाली 17 महिलाओं की सूची पेश की थी। इस सूची में कमला का भी नाम था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपके सुझाव, राय और मार्गदर्शन टिप्पणी के रूप में देवें

लिखिए अपनी भाषा में