पृष्ठ

नया धमाका

11/27/2010

उमर की टिप्पणी के खिलाफ जम्मू में चक्का जाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के बारे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी के विरोध की वजह से शनिवार सुबह जम्मू क्षेत्र में वाहन नहीं चले। भाजपा ने इस चक्का जाम का आह्वान किया था।
भाजपा ने सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चक्का जाम का आह्वान किया था। कुछ दोपहिया और निजी वाहनों को छोड़कर सड़कों से वाहन नदारद रहे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगे जब तक मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी नहीं मांग लेते और जम्मू- कश्मीर के भारत का अविभाज्य अंग होने की शपथ नहीं लेते।
उमर ने राज्य विधानसभा में गत छह अक्टूबर के अपने भाषण में इस बारे में बयान दिया था। वह अपना बयान वापस लेने की बजाय उस पर बने रहे और कहा कि कश्मीर मसले के समाधान के लिए पाकिस्तान अहम पक्ष है।

1 टिप्पणी:

आपके सुझाव, राय और मार्गदर्शन टिप्पणी के रूप में देवें

लिखिए अपनी भाषा में